logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने ब्रजक्षेत्र को मांस और मदिर से मुक्त करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि पूरा ब्रजक्षेत्र पवित्र स्थल है।

मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने ब्रजक्षेत्र को मांस और मदिर से मुक्त करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि पूरा ब्रजक्षेत्र पवित्र स्थल है। इसे पवित्र ही रहना चाहिए। इतना तो होना ही चाहिए कि वृंदावन, मथुरा समेत पूरे ब्रजक्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित रहे। इस संबंध में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।

प्रेमानंद महाराज अपने श्रीराधा केलिकुंज में आयोजित दैनिक सत्संग में आए श्रद्धालुओं को हर रोज संबोधित करते हैं। प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ब्रजक्षेत्र पवित्र स्थल है। यह भगवान श्रीराधा-कृष्ण की लीलाभूमि है। जिस भूमि पर भगवान कृष्ण ने अपनी लीलाएं कीं, उस पवित्र क्षेत्र में मांस और मदिरा ना बिकने पाए, इसकी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। जब पूरा मथुरा और वृंदावन मांस और मदिरा से बिक्री से मुक्त हो जाएगा तो इसकी पवित्रता बनी रहेगी।

गौरतलब है कि समय-समय पर कई साधु और संत ब्रजक्षेत्र को मांस और मदिरा से मुक्त रहने की मांग करते रहे हैं। पिछल साल नवंबर में बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से मथुरा तक पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान भी वह लगातार ब्रजक्षेत्र को मांस और मदिरा से मुक्त करने का आह्वान करते रहे। धीरेंद्र शात्री ने कहा था कि जिस मार्ग पर प्रेमानंद महाराज अपनी रात्रिकालीन पदयात्रा निकालते हैं, वहां शराब की दुकानों की मौजूदगी अच्छी नहीं लगती है। सरकार को इस संबंध में कुछ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

#premanandmaharaj #mathura #vrindavan

1
713 views

Comment