logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Chhattisgarh:फेरीवालों की शक्ल में गांजा तस्करीरायपुर रेंज के महासमुंद धमतरी और गरियाबंद में कार्यवाही।एक ही दिन में पकड़ाया 1 करोड़ 89 लाख का गांजा।

रायपुर रेंज के महासमुंद धमतरी और गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 फेरीवालों को पकड़ा है जो 11 मोटरसाइकिल में फेरी के सामान के नीचे 378 किलो गांजा उड़ीसा से ला रहे थे। पुलिस का दावा है कि जप्त गांजा 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये का है।पुलिस के अनुसार यह गांजा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जा रहा था।

तस्करी का नया तरीक़ा

प्रदेश में गांजा तस्करी का नया तरीक़ा खोजा गया है। अब ये तस्कर फेरीवालों की शक्ल में गांजा तस्करी कर रहे हैं।इसके पहले एंबुलेंस,ट्रक,छोटी गाड़ियों के साथ महंगी एसयूवी में तस्करी की जाती थी और पुलिस लगातार इन्हे पकड़ रही थी। गांजा तस्करों ने इसके बाद ही फेरीवालों की शक्ल में तस्करी शुरु की है। तस्कर इसके लिए बाईक की पिछली सीट पर एक कंपार्टमेंट बनाते हैं जिसमें गांजा रखा जाता है। इसके उपर फेरी के सामान और कपड़े रखे जाते हैं।

एक ही दिन कार्यवाही,सभी आरोपी एक ही गिरोह के

रायपुर रेंज आईजी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार महासमुंद गरियाबंद और धमतरी में एक साथ कार्यवाही की गई और पकड़ाए सभी आरोपी एक ही गिरोह से संबंध रखते हैं। महासमुंद के बसना में पुलिस ने एक क़तार में जा रही पांच मोटरसाइकिल से 215 किलो गांजा,कोमाखान में एक मोटरसाइकिल से 9 किलो गांजा,धमतरी में तीन मोटर साइकिल से 131 किलो गांजा बरामद किया गया है।

4
59 views

Comment