logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

'नाराज होकर मौसी के घर चली गई थी', केदारनाथ से लौटते वक्त गायब हुईं प्रज्ञा सिंह ने बेगूसराय का खोला राज...See more

अपने पति मनीष अग्रहरि के साथ केदारनाथ धाम दर्शन कर लौट रहीं नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह चलती महानंदा एक्सप्रेस से लापता हो गई थीं। यूपी और उत्तराखंड की पुलिस टीमों ने छह दिनों तक प्रज्ञा की तलाश में खाक छानी। पता चला कि प्रज्ञा बिहार के बेगूसराय में है। प्रज्ञा ने खुद अपने पति को फोन कर बताया कि वह अपने मौसी के घर बेगूसराय में है और सुरक्षित है।

प्रज्ञा सिंह के भाई ने बताया कि उनकी एक मौसी बेगूसराय में रहती हैं। वहीं से प्रज्ञा ने जीजा को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रज्ञा को अपनी कस्टडी में ले लिया है। उनसे पूछताछ की तैयारी चल रही है। मनीष ने पुलिस को फोन कर प्रज्ञा के बारे में बताया तो पुलिस उनको बिहार से लेकर उत्तराखंड के लक्सर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के बाद परिवार प्रज्ञा को अपने साथ लेकर जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में प्रज्ञा ने बताया है कि वह किसी बात से नाराज होकर अपनी मर्जी से मौसी के चली गई थीं। फिलहाल उन्होंने किसी तरह के दबाव या किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका से इनकार किया है। देहरादून ग्रामीण के एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रज्ञा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद लक्सर थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन रूट के आधार पर कई टीमें बनाकर जांच शुरू की।(केयर अपडेट)

एसपी ने कहा कि दोनों की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी और विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य प्रज्ञा को सकुशल बरामद करना था, जो पूरा हो चुका है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

मनीष अग्रहरि और प्रज्ञा सिंह दोनों कानपुर के नौबस्ता के रहने वाले हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी साल फरवरी में दोनों ने घरवालों की सहमति से विवाह किया था। बीते दो मई को वे केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। 5 मई को महानंदा एक्सप्रेस से गाजियाबाद वापस लौट रहे थे।

मनीष अग्रहरि नोएडा की एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि हरिद्वार तक वे प्रज्ञा के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उनकी आंख लग गई। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास उनकी नींद टूटी तो प्रज्ञा सीट से गायब थी। किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई।

4
849 views

Comment