logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी गई जानकारी

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को दी गई जानकारी
[ एंटी रोमियो के तहत 10 व्यक्तियों की चेकिंग]
घोसियारीबाजार
थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के थुम्हवा स्थित रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज बानकुंइयां में सोमवार को शिवनगर पुलिस की शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति विभिन्न जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह एवं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित जागरुकता
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जागरूक किया गया।
इस कडी में एंटी रोमियो अभियान के तहत 10 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिसमें 3 मनचलों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181, 1098, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि के बारे में जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की बात कही । बालिकाओं को जागरूक करने के दौरान एसआई अयोध्या यादव के अलावा महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे ने भी अभिव्यक्ति का बेहतर प्रदर्शन किया।

7
643 views

Comment