कन्नौद से बड़ी खबर सामने आ रही है। कन्नौद से कुसमान्या हरणगांव होते हुए लड़कोई जा रही यात्री बस की भिलाई गांव के पास एक स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो
कन्नौद से बड़ी खबर सामने आ रही है। कन्नौद से कुसमान्या हरणगांव होते हुए लड़कोई जा रही यात्री बस की भिलाई गांव के पास एक स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस का कमानी पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। सूचना मिलते ही कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।