सिरोही जिले में अगले कुछ दिन गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सिरोही जिले में फिलहाल तेज गर्मी का असर बना रहेगा। दिन के समय तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में भी गर्मी से राहत कम मिलेगी। हालांकि अभी सिरोही जिले के लिए हीटवेव का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
सिरोहीवासियों के लिए सलाह:
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में कम निकलें
ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
बाइक पर निकलते समय सिर ढककर रखें
स्रोत : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर, भारत मौसम विज्ञान विभाग