यूपी लेखपाल भर्ती 2026: 21 मई को 44 जिलों में होगी मुख्य परीक्षा, फीस जमा करने के बाद ही दिखेगा परीक्षा जिला
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। राजस्व परिषद के अधीन लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के परीक्षा जिला की अग्रिम सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद परीक्षा सेक्शन में जाकर जरूरी जानकारी भरकर अपना परीक्षा जिला देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।