logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कोर्ट में कार्यरत लगभग 40 वर्षीय कर्मचारी सुधीर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत

बदायूं जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कोर्ट में कार्यरत लगभग 40 वर्षीय कर्मचारी सुधीर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत

में मिले। जानकारी के अनुसार सुधीर पहले सहसवान में तैनात थे और कुछ समय पहले उनका स्थानांतरण बदायूं हुआ था, जबकि उनका परिवार अब भी सहसवान में रह रहा था। चर्चा है कि वह लंबे समय से दोबारा स्थानांतरण कराने की कोशिश कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सीजीएम कोर्ट के सामने बने कमरे में हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जिनमें स्थानांतरण प्रक्रिया और कथित दबाव जैसी बातें भी सामने आ रही हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि समय पर मदद मिलती तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

पिंटू कुमार संवाददाता

49
2485 views

Comment