दलितों का दमन हुआ तो करेंगे आंदोलन चंद्रशेखर आजाद
News सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में जमीन विवाद को लेकर बढ़े जातीय तनाव ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर यूपी सरकार, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
चंद्रशेखर ने कहा कि यदि दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
Reporter : Rao Shokeen
Rao Digital India