logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब कांड के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार....

आमस से दीपककी रिपोर्ट:-आमस थाना कांड संख्या-137/20, दिनांक-14/07/2020, धारा 30(a) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत नामजद अभियुक्त
1 सुरेन्द्र कुमार, पिता बदेश यादव
2 रंजन कुमार, पिता शिवरतन दास
दोनों निवासी ग्राम जलालपुर, थाना रौशनगंज को आमस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में मौजूद आमस थाना के पुलिस ऑफिसर बजरंगी सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
प्रशासन का साफ संदेश शराबबंदी कानून तोड़ने वालों की अब खैर नहीं।

11
991 views

Comment