logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौगांव में बिना अनुमति हरे आम के पेड़ों की कटाई, पुलिस-वन विभाग पर संरक्षण का आरोप

हुसैनगंज फतेहपुर, संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में बिना अनुमति हरे फलदार वृक्षों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन माफिया ने पुलिस व वन विभाग की कथित मिलीभगत से आम के लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ों को काट दिया। ग्रामीणों के अनुसार नौगांव स्थित शीतला माता मंदिर के पास बीते दिनों आम के हरे फलदार वृक्षों की खुलेआम कटाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी वैध अनुमति के पेड़ों को काटा गया, जबकि क्षेत्र में अवैध कटान लंबे समय से जारी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन माफिया प्रशासनिक संरक्षण में कार्य कर रहे हैं और अवैध कटाई से मोटी रकम वसूली जाने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही सरकारी नियमों की अनदेखी भी हो रही है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आ सका है।

5
507 views

Comment