बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान, प्रतिभा सम्मान समारोह बना शिक्षा का अभियान
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल गोपालपुरा में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज मेघवाल रहे। मंच संचालन कवि हरिराम गोपालपुरा ने किया।
कार्यक्रम में उप सरपंच गणपतदास ने विधायक मनोज मेघवाल का साफा पहनाकर स्वागत किया, वहीं कुशाला राम भरवाना द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
गोपालपुरा सरपंच सविता राठी ने बच्चों एवं बच्चियों की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 11 छात्राओं और 1 छात्र को सम्मानित किया गया। उन्होंने केवल एक लड़के के सम्मानित होने को चिंता का विषय बताते हुए गांववासियों से अपील की कि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज मेघवाल ने विद्यालय में टीन शेड लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग, सीनियर स्कूल प्रिंसिपल केसरसिंह एवं स्काउट अध्यापक गौतम तंवर सहित गोपालपुरा के सभी राजकीय विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका एवं गांव के गणमान्य नागरिकों में कैलाश भरनावा, नरेंद्र सिंह चारण, कालूराम, भीकमचंद, बाबूलाल मेघवाल, विक्रम सुरवास, भींवाराम प्रजापत, राहुल प्रजापत, रूपाराम पूर्व सरपंच गोपालपुरा, बहादुर सिंह डूंगर बालजी, झूमरराम सहारण, तिलोक चंद मेघवाल ढाणी बास एवं सोशल वर्कर नेमीचंद प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।