logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजपुरोहित समाज से जनगणना में एकरूपता बनाए रखने की अपील

आसोतरा श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास की ओर से राजस्थान सहित देशभर में निवासरत राजपुरोहित समाज के लोगों से आगामी 2027 राष्ट्रीय जनगणना में एकरूपता बनाए रखने का आह्वान किया गया है। न्यास द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि समाज के सभी लोग जनगणना प्रपत्र में अपनी जाति एवं उप-जाति के स्थान पर केवल राजपुरोहित ही लिखें, ताकि समाज की वास्तविक संख्या सरकार के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत हो सके और समाज को सरकारी योजनाओं एवं शासन-प्रशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
जारी निर्देशों के अनुसार जनगणना फॉर्म में सीरियल नंबर 08 में धर्म हिन्दु (कोड 04), सीरियल नंबर 09 में जाति राजपुरोहित (कोड A 0516) तथा सीरियल नंबर 10 में उप-जाति राजपुरोहित (कोड A 0547) लिखने का आग्रह किया गया है।
न्यास ने विशेष रूप से समाजबंधुओं से अपील की है कि उप-जाति के स्थान पर राजगुरु, जागरवाल, सेवड़, सांथुआ, बोईतीया, मनणा आदि नाम न लिखकर केवल राजपुरोहित ही दर्ज करवाएं। इससे समाज की एकता मजबूत होगी तथा जनसंख्या के सही आंकड़े सामने आ सकेंगे।
न्यास के महामंत्री द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि जनगणना का कार्य ऑनलाइन एवं घर-घर जाकर सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। समाज के सभी लोगों से इसमें विशेष रुचि लेकर राजपुरोहित ही लिखवाने का आग्रह किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।

180
6197 views

Comment