पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का शूटर राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार
*अयोध्या *
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्या केस की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 3 शूटर्स अरेस्ट किए हैं. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या का तार उत्तर प्रदेश से निकला है. पुलिस ने राज सिंह नामक शूटर को अयोध्या से गिरफ्तार किया है, जो बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है.
अयोध्या में छिपकर बैठा था शूटर
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया निवासी राज सिंह के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद राज सिंह अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में छिपा था. कोलकाता पुलिस की सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा. उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है. राज सिंह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है, लेकिन वह काफी समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था.
अब तक 3 शूटर गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल अब तक 3 शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी वारदात की साजिश किसने रची और शूटरों को सुपारी किसने दी थी
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*