विश्व रेडक्रास दिवस पर विदिशा में महत्वपूर्ण प्रकल्पों एवं फर्स्ट एड किट का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री सौरभ सिंह जी विभाग प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रभारी एवं एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन जी, चेयरमैन डॉ. सचिन गर्ग जी, वाइस चेयरमैन श्रीमती सुमन सोनी जी, डॉ.राजीव जैन जी ,डॉ. एम. के. जैन जी ,श्री ऋषि जालोरी जी, श्री नरेंद्र सोनी जी, श्री सुनील जैन जी, आर. के. कुलश्रेष्ठ जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य, अधिकारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकल्पों एवं फर्स्ट एड किट का लोकार्पण किया गया तथा समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।
सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।
मानवता की सेवा ही रेड क्रॉस का मूल उद्देश्य है।