logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव नमन श्रीवास्तव ने खीरी के सेंधौना में मानवाधिकार जागरूकता का अलख जगाया*

भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम सभा सेंधौना, थाना सिंगाही, तहसील निघासन स्थित दस पब्लिक स्कूल परिसर में एक भव्य मानवाधिकार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ श्रीवास्तव जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री नमन श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ श्रीवास्तव जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री नमन श्रीवास्तव जी ने उपस्थित ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों के महत्व, संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों तथा प्रत्येक व्यक्ति के सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर ग्राम सभा के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मोहन सिंह जी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान श्री शिवराज कनौजिया जी, पूर्व ग्राम प्रधान श्री जगदीश कुमार वर्मा जी, डॉ. एम.के. शर्मा जी, समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें युगुल किशोर एडवोकेट (अपर निदेशक), सुरेश कुमार चौहान (उपनिदेशक), शिवकुमार चौहान (जिला सचिव), केदारी लाल चौहान (तहसील महासचिव), रजनीश तिवारी (जिला मीडिया प्रभारी), मंशाराम चौहान (जिला मीडिया प्रभारी), शाश्वत तिवारी (तहसील मीडिया प्रभारी), अफजल जी (जिला महासचिव), घनश्याम जी (उत्तर प्रदेश सचिव), डॉ. जसवंत सिंह चौहान, अब्दुल हसन तथा मीडिया प्रभारी दीपक सोनी जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त जिब्राइल, मोहम्मद उमर, अखिलेश कुमार, अभिनव कुमार, बुद्धेश्वर जी सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

मानवाधिकार जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र के उपरांत सभी नए सदस्यों एवं सम्मानित अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा संगठन की डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ श्रीवास्तव जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री नमन श्रीवास्तव जी का भी पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद और जय भारत के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकारों की जानकारी पहुँचाने के संकल्प की सराहना की।

धन्यवाद।

जय हिंद! जय भारत!

6
92 views

Comment