साइकिल से घर लौट रही छात्रा को पहाड़ी रोड लोड़वारा पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी
चित्रकूट ब्रोकिंग__कर्वी शहर में तेज रफ्तार और मनचले बाइक सवारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसेवा कॉलेज से पढ़ाई कर अपनी साइकिल से घर लौट रही छात्रा को पहाड़ी रोड लोड़वारा पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल छात्रा के अनुसार उसने बाइक सवारों को हाथ देकर सावधान भी किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में मनचले और तेज रफ्तार बाइक सवारों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों और फोटो तक सीमित दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई हैं