थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर/अभियुक्तगण गिरफ्तार
सहारनपुर में दिनांक 01.05.2026 को वादिया द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत वादिया के परिचित अभियुक्त हरदीप उर्फ दीपा पुत्र ओमप्रकाश निवासी नुमाइश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर द्वारा अपने साथ दूध व खाने की वस्तु लाकर वादिया को दूध मे नशीला पदार्थ पिलाकर वादिया के घर से जेवरात आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 188/26 धारा 305/123 बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए घटना का अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण 1.हरदीप उर्फ दीपा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी न्यू गोपाल नगर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर 2.नीरज तनेजा पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम भरतपुर गुलवई रोड गदरपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड 3. चाँद उर्फ चंदू पुत्र युसूफ निवासी किदवई नगर 40 फूटा रोड खालापार थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर 4. गुलशन उर्फ मोनू पुत्र प्रेमनाथ वर्मा निवासी न्यू गोपाल नगर नुमाईस कैम्प थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर को दबनी वाले कब्रिस्तान पर बने तालाब के किनारे के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 02 डली (पीली धातू), 01 फर्जी नम्बर प्लेट न0 UP 11BV 3688, 01 चैन मय लोकेट (पीली धातु),05 मोबाईल फोन, 01 स्कूटी एक्टिवा फर्जी नम्बर प्लेट व 48000/-रूपये नकद बरामद हुए। अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(5)/ 331(4)/3(5)/336(2)/338/340(2) बीएनएस की वृद्धि की गई । अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।