logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलीबा में महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन

कुनकुरी । जिले के ग्राम कलीबा में धार्मिक आस्था और विकास का संगम उस समय देखने को मिला, जब एक ओर नवनिर्मित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उनके हेलीकॉप्टर से आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्राम कलीबा स्थित शिव मंदिर में 8 मई से 10 मई तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों, विशेष रूप से उपेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई। एवं 16 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन किया साथ ही साथ कुनकुरी के हनुमान टेकरी स्थित मंदिर परिसर क्षेत्र में सूर्य प्रणाम घर घोषणा भी कि l मुख्यमंत्री ने दौरा है कि यह उनका विधानसभा क्षेत्र है आपको मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, समग्र विकास पर हमारी नजर है और हम सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता से करेंगे

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। शिलालेख अनावरण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया। धार्मिक आयोजन और विकास कार्यों के इस संगम ने कलीबा ग्राम को विशेष पहचान दिलाई और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं उत्साह से सराबोर नजर आया।

11
909 views

Comment