प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांचवें दिवस पर रामकथा , शिवमहापुराण सुनने श्रोता श्रध्दालु पधारे ।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांचवें दिवस पर रामकथा , शिवमहापुराण सुनने श्रोता श्रध्दालु पधारे ।
*बदनावर अणु नगर में हो रही रामकथा एवं शिवमहापुराण*
बदनावर नगर के अनु नगर कॉलोनी में चल रहे 101 कुंडीय महायज्ञ व केदारेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज पांचवां दिन है। यहां प्रतिदिन महायज्ञ के साथ में दोपहर 1:00 बजे से 5:00 तक शिव महापुराण कथा सुनाई जा रही है। इसके पश्चात रात 7:30 से 9:30 तक रोज राम कथा हो रही है। कथा को लेकर कॉलोनी में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।