गोंडा में 'शिव शक्ति ज्योतिष' के नाम पर ठगी: पंडित बनकर घर में घुसे 5 आरोपी गिरफ्तार, 750 ग्राम सोना-चांदी लेकर फरार हुए थे"
"गोंडा में 'शिव शक्ति ज्योतिष' के नाम पर ठगी: पंडित बनकर घर में घुसे 5 आरोपी गिरफ्तार, 750 ग्राम सोना-चांदी लेकर फरार हुए थे"
नाम बदलकर, तिलक लगाकर आपके मंदिर में घुसपैठ करने वाला कोई 'ज@ हादी ठग' है?
गोंडा। गोंडा पुलिस ने ज्योतिष और पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी खुद को 'पंडित रामस्वरूप शर्मा' बताकर लोगों के घरों में पूजा कराने के बहाने घुसते थे और सोना-चांदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के ददुवा बाजार निवासी संजय कुमार रस्तोगी ने अखबार में विज्ञापन देखकर 'शिव शक्ति ज्योतिष' से संपर्क किया था। पूजा के लिए उनके घर 'पंडित रामस्वरूप शर्मा' नाम का व्यक्ति पहुंचा। 42 दिनों तक आरोपी ने घर में 'विशेष अनुष्ठान' के नाम पर पूजा-पाठ किया।
'काला सांप' दिखाकर फैलाया डर, लूटा सोना
पीड़ित के मुताबिक, अनुष्ठान के दौरान आरोपी ने घर का 750 ग्राम सोना और चांदी एक कलश में रखवाया। इसके बाद कलश से अचानक 'काला सांप' निकालकर परिवार को डराया। आरोपी ने कहा, "देवता नाराज हैं, कमरे में छिप जाओ।" परिवार के डरकर कमरे में जाते ही आरोपी सोना-चांदी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर गोंडा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम नमशेर, हसरत अली, इमरान, इन्साद और तोहिद हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बुलंदशहर और मेरठ के रहने वाले हैं। ये लोग अखबारों में पर्चे बांटकर खुद को ज्योतिषी बताते थे।
पुलिस की अपील: सत्यापन जरूर करें
गोंडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को पूजा-पाठ के लिए घर बुलाने से पहले उसका पहचान पत्र और सत्यापन जरूर कर लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट - बलराम बघेल