निजी निर्माण के ट्रैक्टर को रोकना पड़ा भारी, ग्रामीणों के विरोध के आगे पीछे हटे कंपनी कर्मचारी
बुग्गावाला, हरिद्वार
ग्राम गोकुलवाला में निजी मकान निर्माण के लिए लाई जा रही खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए और जमकर विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निजी निर्माण कार्य में भी अनावश्यक रोकटोक और टैक्स वसूली की जा रही है। बढ़ते विरोध के बाद कंपनी कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर मामला शांत कराया।
Reporter : Rao Shokeen
Rao Digital India News