logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर पंचायत की पहल शुरू

होम
झारखण्ड
बिहार
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
ओरिजिनल
एजुकेशन
बिजनेस
मनोरंजन
टेक
ऑटो
लाइफ स्टाइल
राशिफल
धर्म
खेल
देश
विश्व
शॉर्ट्स
वीडियो

प्रभात खबर

Login

:::
कैटेगरी
ई-पेपर
Whatsapp Channel से जुड़ें
Youtube Channel
Instagram Channel
अपने पसंदीदा शहर चुनें

Search for a city...
Popular cities
रांची
पटना
धनबाद
कोलकाता
जमशेदपुर
मुजफ्फरपुर
भागलपुर
देवघर
ऐप पर पढ़ें
Home
State
Jharkhand
Palamu
जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर पंचायत की पहल शुरू
Published by :
Akarsh Aniket
Published at :
10 May 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर पंचायत की पहल शुरू

ऑडियो सुनें
Copy YouTube URL

जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर पंचायत की पहल शुरू
विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद बरसात में शहरवासियों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हुसैनाबाद नगर पंचायत ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती और समाजसेवी शेर अली के नेतृत्व में शहर के मुख्य नालों और नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. खास बात यह है कि आम लोगों और दुकानदारों को असुविधा न हो, इसके लिए सफाई अभियान रात आठ बजे से 11 बजे तक चलाया जा रहा है. हालांकि सफाई अभियान के दौरान सबसे बड़ी चुनौती अतिक्रमण के रूप में सामने आ रही है. आंबेडकर चौक से गांधी चौक और जेपी चौक तक नालियों पर किये गये कच्चे-पक्के अवैध कब्जों के कारण जेसीबी मशीनों को काम करने में भारी परेशानी हो रही है.कई दुकानदारों ने नालियों के ऊपर पक्का फर्श और सीढ़ियां तक बना ली हैं, जिससे नालियां पूरी तरह ढक गयी हैं.कई जगहों पर नालियों की पिछले 15 वर्षों से ढंग से सफाई नहीं हुई थी. अब जब मशीनों से गहरा कचरा और मलबा बाहर निकल रहा है, तो पूर्व की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं, जिससे कार्य में बाधा आ रही है. अध्यक्ष अजय कुमार भारती, समाजसेवी शेर अली और नगर पंचायत के कर्मी खुद देर रात तक मैदान में उतरकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कुछ दुकानदारों का कहना है कि सफाई बेहद जरूरी है, लेकिन नगर पंचायत को पहले एक नोटिस जारी करना चाहिए था.नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शहर को डूबने से बचाने के लिए नालियों को अतिक्रमण मुक्त करना अनिवार्य है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

3
59 views

Comment