logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांगजनों के लिए 'वरदान' बना DDRC: डीएम सविन बंसल की पहल लाई रंग; सैकड़ों चेहरों पर लौटी मुस्कान! सितंबर से अब तक 600+ UDID कार्ड जारी;

दिव्यांगजनों के लिए 'वरदान' बना DDRC:
डीएम सविन बंसल की पहल लाई रंग; सैकड़ों चेहरों पर लौटी मुस्कान! सितंबर से अब तक 600+ UDID कार्ड जारी; विशेष थेरेपी से संवर रहा बच्चों का भविष्य। हेल्पलाइन नंबर 8791009301 पर घर बैठे मिलेगी जानकारी।
देहरादून:
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के कुशल निर्देशन में देहरादून का जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (DDRC) दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित इस केंद्र के माध्यम से अब दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
राहत की बड़ी बातें:
हर बुधवार को विशेष बोर्ड: गांधी शताब्दी अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। वहीं, विकासनगर उप-जिला चिकित्सालय में हर मंगलवार को यह सुविधा मिल रही है।
आंकड़ों में सफलता: सितंबर 2025 से अब तक 600 से अधिक UDID कार्ड और 600 नए प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण (Renewal) हुआ है।
बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं: केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी और लर्निंग थेरेपी दी जा रही है, जिससे उनके विकास में बड़ा सुधार दिख रहा है।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी जानकारी के लिए दिव्यांगजन 8791009301 पर संपर्क कर सकते हैं
देहरादून निवासी मनोज बहुगुणा ने बताया कि वे लंबे समय से UDID कार्ड के लिए परेशान थे, लेकिन DDRC पहुँचते ही उनका काम आसानी से हो गया। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है।
प्रशासनिक मुस्तैदी:
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल और सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पहली बार अस्पताल परिसर में ही DDRC को जगह दी गई है,

18
1991 views

Comment