इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से ईदगाह ऐशबाग में 'सम्मान समारोह' का आयोजन हुआ
लखनऊ में रविवार को इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से ईदगाह ऐशबाग में 'सम्मान समारोह' का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक नम्बर हासिल करने वालों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।
300 छात्रों को मिला सम्मान
सम्मान समारोह में लगभग 300 छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सीएमएस, ला मार्टिनियर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कैथेड्रल कॉलेज, द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, सेंट मेरी इंटर कॉलेज, शाहीन अकादमी समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएँ शामिल थे।