योगी की टीम में नए चेहरे शामिल करने की बड़ी वजह, नए मंत्रियों ने हाईकमान को कुछ यूं किया था इंप्रेस
उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार का लंबा इंतजार रविवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में छ नए चेहरे शामिल हुए और दो मंत्रियों को प्रमोशन का तोहफा मिला। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।