logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"NCL निगाही परियोजना में कबाड़ी गैंग का आतंक: प्रतिबंधित खदान में दिनदहाड़े बाइक पर लोहे की पाइप ले उड़े चोर, सुरक्षा गार्ड्स को दिखाते हैं आंख"

"NCL निगाही परियोजना में कबाड़ी गैंग का आतंक: प्रतिबंधित खदान में दिनदहाड़े बाइक पर लोहे की पाइप ले उड़े चोर, सुरक्षा गार्ड्स को दिखाते हैं आंख"

सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना की वेस्ट खदान इन दिनों कबाड़ी गैंग के लिए सबसे सुरक्षित अड्डा बन गई है। हालात ये हैं कि जिस प्रतिबंधित क्षेत्र में आम कर्मचारी भी बिना अनुमति कदम नहीं रख सकता, वहां कबाड़ी गैंग बाइक दौड़ाते हुए एंट्री मार रहा है। वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

वायरल वीडियो में दिखा चोरी का लाइव सीन
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक बाइक पर भारी लोहे की पाइप लादकर आराम से खदान से निकल रहे हैं। मानो चोरी नहीं, सरकारी ठेका उठाकर ले जा रहे हों। कुछ देर बाद गमछे से चेहरा ढंके दो और साथी मौके पर पहुंचते हैं और पूरे इलाके में बेखौफ घूमते नजर आते हैं।

सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है खेल
सूत्रों के मुताबिक यह गैंग सुबह 5 बजे से ही खदान क्षेत्र में सक्रिय हो जाता है। बड़े-बड़े डंपर, शॉवेल और भारी मशीनों के बीच मौत को दावत देते हुए ये कबाड़ी लोहे, रोलर और पाइप पर हाथ साफ कर रहे हैं।

सुरक्षा गार्ड्स को ही देते हैं धमकी
हैरानी की बात है कि सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को ही ये गैंग आंख दिखाने लगा है। कई बार गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गार्ड्स द्वारा रोकने पर कबाड़ी गैंग 15 से 20 लोगों की भीड़ जुटा लेता है, जिसके कारण सुरक्षा कर्मी कार्रवाई करने में बेबस नजर आते हैं।

"नेटवर्क इतना मजबूत कि डर ही नहीं बचा"
चर्चा है कि कबाड़ियों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर ही नहीं बचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर खदान में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो यही लोग बाद में भीड़ जुटाकर मुआवजे की मांग करते सबसे आगे नजर आएंगे।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई सुस्त
एनसीएल प्रबंधन कई बार पुलिस प्रशासन को शिकायत भेज चुका है, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार कबाड़ियों की बाइक से भी धीमी दिखाई दे रही है। नवानगर थाना द्वारा कार्रवाई तो की जाती है, मगर कुछ दिन शांत रहने के बाद कबाड़ी गैंग फिर उसी अंदाज में खदान में दस्तक देता नजर आता है।

सबसे बड़ा सवाल
अब सवाल यह है कि खदान में चल रही भारी मशीनें ज्यादा खतरनाक हैं या बेखौफ घूमता कबाड़ी गैंग? नतीजा यह है कि खदान अब उत्पादन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहने लगी है।

CM Madhya Pradesh | Northern Coalfields Limited | सिंगरौली पुलिस | NCL Nigahi Area

20
1390 views

Comment