"टैक्स वसूलने वाले अफसर के घर निकला करोड़ों का खजाना: IRS अधिकारी अमित सिंघल और पत्नी पर 4.57 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का केस, CBI को मिले कैश, सोन
"टैक्स वसूलने वाले अफसर के घर निकला करोड़ों का खजाना: IRS अधिकारी अमित सिंघल और पत्नी पर 4.57 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का केस, CBI को मिले कैश, सोना और 25 बैंक खाते"
नई दिल्ली। जनता से टैक्स का हिसाब मांगने वाले IRS अधिकारी ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI के रडार पर आ गए हैं। 2007 बैच के IRS अधिकारी अमित कुमार सिंघल और उनकी पत्नी, जो खुद इनकम टैक्स कमिश्नर हैं, के खिलाफ CBI ने 4.57 करोड़ की disproportionate assets का केस दर्ज किया है।
La Pinoz Pizza केस से खुला मामला
मामले की शुरुआत La Pinoz Pizza के फ्रेंचाइजी विवाद से हुई। आरोप है कि केस को "मैनेज" करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। CBI ने जाल बिछाया और कथित तौर पर 25 लाख रिश्वत के मामले में कार्रवाई की।
तलाशी में मिला करोड़ों का खजाना*
रिश्वत केस में छापेमारी के दौरान CBI को अमित कुमार सिंघल के ठिकानों से कथित तौर पर बरामद हुआ:
- लगभग 1 करोड़ कैश
- करीब 3.5 किलो सोना
- 2 किलो चांदी
- 25 बैंक खातों की जानकारी
- लॉकर और कई संपत्तियों के दस्तावेज
139% ज्यादा संपत्ति का आरोप
CBI का आरोप है कि अमित कुमार सिंघल, Additional Director General, Directorate General of Tax Services, CBIC, New Delhi और उनकी पत्नी अनुपमा सिंगला, Commissioner of Income Tax, CBDT, New Delhi की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 139% ज्यादा है। इसी आधार पर 4.57 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है।
सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
जो अफसर जनता से टैक्स का हिसाब मांगते हैं, उनके घर से ही कैश, सोना और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।
अभी आरोप साबित होना बाकी
फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आरोप अदालत में साबित होना बाकी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब जांच एजेंसियों के डर के बावजूद इतना बड़ा खेल पकड़ा जा रहा है, तो बिना डर के सिस्टम में कितना खेल चलता होगा?
CBI ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।