logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में लहराया परचम

झालावाड़| झालावाड़ के विद्यार्थियों ने 54वीं नेशनल लेवल अबेकस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देशभर से हजारों प्रतिभागियों के बीच यहां के दो विद्यार्थियों को सफलता मिली।प्रतियोगिता की कैटेगरी ई में छात्र अयांश गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। कैटेगरी डी में छात्र मोहम्मद अरसलान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से अकादमी और जिले में खुशी का माहौल रहा। कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने दोनों विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद शंभूदयाल मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।aimamediajhalawar

12
1240 views

Comment