बड़ी जिम्मेदारी: वरिष्ठ IPS विकास वैभव बने मगध रेंज के नए IG
कौशल कुमार
11 मई, 2026
भागलपुर | बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के दिग्गज अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास वैभव की कार्यकुशलता और अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विकास वैभव बिहार के सबसे चर्चित और लोकप्रिय पुलिस अधिकारियों में से एक माने जाते हैं। वह अपनी "Let's Inspire Bihar" मुहिम और विरासत को सहेजने के प्रयासों के लिए भी जाने जाते हैं। मगध रेंज, जो कि भौगोलिक और रणनीतिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है, वहां उनकी नियुक्ति को सरकार का एक "मास्टरस्ट्रोक" माना जा रहा है।
"विकास वैभव की छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की रही है। मगध की धरती पर अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की छवि को आम जनता के बीच बेहतर करने के लिए उन्हें चुना गया है।"
सोशल मीडिया पर खुशी की लहर
विकास वैभव की इस नई नियुक्ति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का मानना है कि मगध जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र को उनकी प्रशासनिक क्षमता का बड़ा लाभ मिलेगा।सम्राट सरकार के इस फैसले से साफ है कि बिहार में कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए तेज-तर्रार अधिकारियों को फ्रंटलाइन पर लाया जा रहा है।