logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कॉर्पियो सवार दबंगों का कहर: मेले जा रहे परिवार पर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, युवक गंभीर

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
ब्यूरो चीफ: संदीप शास्त्री

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमराई गांव स्थित नौबस्ता पुलिया के पास मेले जा रहे एक परिवार पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में गाड़ी पास न देने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और कार में बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की।

घटना में घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन घायल राहुल को लेकर थाना इंदिरा नगर पहुंचे, जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए पूरे परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

4
1151 views

Comment