logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिरछी नजर न्यूज़ जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिलेगी नई दिशा

रिपोर्ट: रौनक मंसूरी, लखनऊ

लखनऊ/मोहनलालगंज। निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता को नई मजबूती देने के उद्देश्य से तिरछी नजर न्यूज़ के नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन नई जेल रोड, मऊ, मोहनलालगंज में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिरछी नजर न्यूज़ का नया जिला कार्यालय क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय पांडे सत्यम (एमडी, सुजीत कुमार पांडे मेमोरियल ट्रस्ट, लखनऊ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार तिवारी (अध्यक्ष, पत्रकार एसोसिएशन मोहनलालगंज), मोहम्मद सलीम एडवोकेट (मीडिया प्रभारी, सेल टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ), अनूप सिंह (संपादक, तीसरा विकल्प), राहुल सिंह (संपादक, आईडी न्यूज़), संदीप शास्त्री (मीडिया प्रभारी, आईडी न्यूज़), राकेश कुमार एवं उर्मिला सिंह (लखनऊ मीडिया प्रभारी), सोनू वर्मा (संपादक, हिंदुस्तान पूछता है), सद्दाम हुसैन सहित कई पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

इसके अलावा सभासद मोहम्मद रईस कुरैशी, वरिष्ठ समाजसेवी अरुणेश प्रताप सिंह, डल्लू सिंह, सभासद राजू कुरैशी, शिव अटल सिंह एडवोकेट (पूर्व उपाध्यक्ष, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन), सौरभ जैसवाल एडवोकेट, ज्ञानेश सिंह एडवोकेट, मोहम्मद नसीम, इकबाल अहमद ढोलू, सरफराज खान, बाबा कमरुल हसन (संरक्षक, आगाज़ इंडिया न्यूज़), मोहम्मद जावेद, मनीष तिवारी, विशाल कश्यप एवं आदित्य चौरेशिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने तिरछी नजर न्यूज़ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

12
976 views

Comment