logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेविका मधु शर्मा को आरएलडी का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर व्यापार मंडल ने दी बधाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेविका एवं दृष्टि सागर की संपादक मधु शर्मा को राष्ट्रीय लोक दल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने राजनगर स्थित दृष्टि सागर कार्यालय पहुंचकर मधु शर्मा को पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल द्वारा ब्राह्मण समाज से डॉ. मधु शर्मा को प्रदेश महासचिव बनाए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी तथा उनका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह सकारात्मक सोच समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देती है।
जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल द्वारा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने एवं ब्राह्मण समाज को संगठन में उचित स्थान देने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने मधु शर्मा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं सामाजिक कार्यों का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा।

20
1693 views

Comment