logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SECLगेवरा के पूर्व GM की सड़क हादसे में मौत सिंगरौली जाॅईन करने जा रहे थे ट्रक से भिड़ी कार

कोल इंडिया परिवार में एक दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। एसईसीएल की गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में एनसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) पद पर प्रमोशन प्राप्त अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।



जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे श्री त्यागी अपनी कार से गेवरा से सिंगरौली के लिए प्रस्थान हुए। एनएच-130 चोटिया मार्ग पर उनकी कार की टक्कर एक पार्सल वाहन से हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें तड़के करीब 3 बजे मृत घोषित कर दिया।



अरुण कुमार त्यागी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता था। गेवरा परियोजना में उन्होंने तकनीकी और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में उनका प्रमोशन एनसीएल निदेशक तकनीकी के पद पर हुआ था और नई जिम्मेदारी संभालने के लिए वे सिंगरौली आ रहे थे, लेकिन नियति ने उन्हें बीच रास्ते में ही छीन लिया। इस खबर से एनसीएल और एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी शोक में हैं। उनके योगदान और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। अरुण कुमार त्यागी का निधन न केवल परिवार और सहकर्मियों के लिए बल्कि पूरे कोल इंडिया परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

रिपोर्टर,, राम कुमार गुप्ता #AIMAMEDIA #SINGRAULI MADHYA PRADESH

8
1495 views

Comment