logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस

यह नकारा नहीं जा सकता कि किसी मजबूरी में ही इंसान मजदूर बनता है और जब मजदूरों को समाज में अंतिम पायदान पर रखा गया तो सभी मजदूरों ने अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए एक संगठन बनाया और तभी से ऐसे मेहनतकश श्रमिक भाइयों को ऊंचा उठाने की दृष्टि से प्रतिवर्ष को मजदूर दिवस मनाया जाने लगा। ऐसे में भला मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र जो समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में सबसे आगे खड़ा रहता है भला कैसे इन मजदूर भाइयों को भूल सकता है अतः इसी क्रम में आज मंच के द्वारा इन मजदूर भाइयों को उनके सम्मान में गमछा, गुड़ व छाछ देकर उनके परिश्रम,समर्पण व संघर्ष को नमन करते हुए सादर अभिवादन किया गया।सभी मजदूरों ने मंच के इस सराहनीय कार्य की अपने शब्दों में प्रसंशा भी की और कहा कि उनको इस तरह का सम्मान शायद ही कभी नसीब हो पाता है। यह सुनकर हम सबको बहुत अच्छा लगा व हमारा मनोबल भी बढ़ा ।इस अवसर पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनता सांवरिया जी, सचिव श्रीमती चित्रा जालान जी कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केड़ियाजी,निवर्तमान मंच की अध्यक्षा रितु जालान जी, महिला मंडल सोनभद्र की अध्यक्षा श्रीमती अनीता थर्ड जी,एकता केजरीवाल ,रुचि सांवरिया व सभी सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति में सभी सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।

41
1272 views

Comment