logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बंगाल की जीत लोकतंत्र और संविधान का अपहरण कर जनादेश की लूट है:- जावेद आब्दी*

*बंगाल की जीत लोकतंत्र और संविधान का अपहरण कर जनादेश की लूट है:- जावेद आब्दी*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी का जौनपुर पहुंचने पर सपा के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
नगर के बारादुअरिया स्थित जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर खुलेआम वोटो की लूट कर भाजपा ने ममता बनर्जी को हरा कर सरकार बनाई है वह देश की जनता ने देखा है और उनके मंसूबे को कभी भी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी पूरा होने नहीं देगी ।मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि जीत के नशे में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी ने जिस तरह से मुसलमान को टारगेट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को गाज़ा बना देंगे या एक भारत के लोकतांत्रिक देश के लिए घातक है।उनके इस बयान की जितनी निंदा की जाये कम है। इस पर पूरे देश में मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।नफरत की आग में यह लोग ये लोग ऐसा बयान देंगे हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि यह देश गांधी के विचारधारा से चलता है ना कि गोडसे की विचारधारा से ऐसे में जो गोडसे की विचारधारा के लिए काम करते हैं उनसे यही उम्मीद की जा सकती है । चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा व महिलाओं पर खास तौर अत्याचार हो रहे हैं वह पूरी दुनिया देख रही है । मौलाना जावेद ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति व पीडीए के तहत अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जिस तरह से अराजकता का माहौल है हिंदू मुस्लिम करके लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह सेध्वस्त है ,बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है ऐसे में अब लोगों की उम्मीद अखिलेश यादव की ओर टिकी हुई है हाल ही में तमिलनाडु में डीएमके से कांग्रेस के अलग होने पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कुछ कमियां रह गई थी उसे आने वाले दिनों में सभी दल के नेता लोग बैठकर मसले को हल कर लेंगे और वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी की सरकार को प्रदेश व देश से हटाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का वादा है। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव , आरिफ हबीब, ज़िला सचिव अफ़रोज़ हुसैनी, अली मंज़र डेज़ी,व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला सचिव अफ़रोज़ हुसैनी, गुलाब यादव रीठी, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अली मंज़र डेज़ी सहित पूरी टीम ने पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का बुके देकर जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया।

0
0 views

Comment