logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस ने वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में ट्रेलर के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन से कुल 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी जा रही है। बरामदगी के बाद ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिलेश कुमार (ड्राइवर) निवासी ग्राम चिरियाटांड़, थाना चिरियाटांड़, जनपद अरवल (बिहार) और अरविंद कुमार (खलासी) निवासी दरियापुर, थाना रामपुर चौरम, जनपद अरवल (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 232/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे काफी समय से ट्रांसपोर्ट लाइन में काम कर रहे हैं और उन्हें गांजा किस व्यक्ति को देना था, इसकी पूरी जानकारी नहीं थी। उन्हें केवल बताए गए स्थान तक वाहन पहुंचाने का काम सौंपा गया था। पुलिस टीम को देखकर वे ट्रेलर लेकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह कोतवाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उपनिरीक्षक शिव पूजन विन्द चौकी प्रभारी रेलवे इत्यादि शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य तस्करों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

0
486 views

Comment