logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छिंदवाड़ा पुलिस का विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन, एक रात में 122 वारंटियों की गिरफ्तारी

छिंदवाड़ा। पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक ही रात में 122 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा जिलेभर में 91 गुंडा एवं 70 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। वहीं अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 230 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। इसके अलावा NDPS एक्ट के तहत भी बड़ी कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने 07 गुम इंसानों को दस्तयाब कर
छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेग

6
90 views

Comment