logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

UP PGT परीक्षा 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न, लाखों अभ्यर्थियों ने लिया भाग

लखनऊ। विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित PGT परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में किया गया।

परीक्षा उपस्थिति विवरण 09 मई 2026
कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 89,766 (38.04%)
महिला अभ्यर्थी: 34.89%
पुरुष अभ्यर्थी: 42.26%
10 मई 2026
कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 1,03,168 (45.12%)
महिला अभ्यर्थी: 41.92%
पुरुष अभ्यर्थी: 48.08%

कुल परिणाम
कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 1,92,934
कुल उपस्थिति प्रतिशत: 41.53%

सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था परीक्षा को अत्याधुनिक तकनीक के तहत आयोजित किया गया, जिसमें AI आधारित कैमरा सिस्टम एवं Integrated Control Command Room की मदद से लगातार निगरानी रखी गई। इससे परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन बनाया गया।

विशेष रिपोर्ट परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने पर आयोग के अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह परीक्षा प्रणाली सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संवाददाता: पंकज गुप्ता
जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)

1
47 views

Comment