खून से सनी दोस्ती: साथ में छलकाए जाम, फिर विवाद में युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दिन दहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को शराब के नशे में मौत के घाट उतार डाला। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद उसने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
कब और कैसे हुई घटना ?
जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त आज दिन भर साथ में घुमने के बाद घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।