logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

10/05/2026

ग्राम पंचायत पंचनामा शराबबंदी संकल्प
आज दिनांक 10-05-2026 को ग्राम डीरौलीपार तहसील सेवढ़ा, जिला दतिया मध्य प्रदेश में समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गाँव का कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा और न ही गाँव में शराब को बढ़ावा दिया जाएगा।
सभी ग्रामवासियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि:
गाँव में शराब पीना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कोई भी व्यक्ति शराब बेचने, रखने या सेवन करने का कार्य नहीं करेगा।
यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो ग्राम पंचायत द्वारा उचित सामाजिक दंड दिया जाएगा।
गाँव की शांति, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु यह निर्णय लिया गया है।
सभी ग्रामवासी इस निर्णय का पालन करने के लिए सहमत हैं।
यह पंचनामा सभी ग्रामवासियों की सहमति से तैयार किया गया।
स्थान: ग्राम डीरौलीपार
तारीख: 10-05-2026

0
57 views

Comment