logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरोजिनी नगर में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम 26 जनसमस्याएं सुनी, तीन का मौके पर समाधान

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनगंज मंडल अंतर्गत इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड स्थित मलाक, नीलमथा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के 167वें "आपका विधायक आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, और संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कुल 26 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पुलिस, सड़क व नाली निर्माण, शहरी आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, आयुष्मान कार्ड, स्कूल सौंदर्याकरण तथा मंदिर में बेंच और हैंडपंप लगाने जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इनमें से तीन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए।

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर टीएस मिश्रा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध थी। जांच के दौरान 20 लोगों को चश्मे के लिए चिन्हित किया गया।युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 181 वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं हर्षिता पांडे, अमरेंद्र शुक्ला, हिमांशु धीमान एवं छाया को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, सेक्टर संयोजक आरपी शुक्ला, पार्षद ब्रजमोहन शर्मा, मंडल मंत्री अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

2
681 views

Comment