logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कूनो में गूंजेगी चीते की दहाड़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल करेंगे दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत, कूनो में बढ़ी उत्सुकता

श्योपुर, 10 मई 2026।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार शाम कूनो नेशनल पार्क पहुंचे, जहां अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री कूनो में रात्रि विश्राम करेंगे तथा सोमवार 11 मई को प्रातः चीता प्रोजेक्ट के तहत दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 8 बजे कूनो रेस्ट हाउस के समीप कूनो नदी किनारे स्थित साइट पर पहुंचेंगे और विशेष प्रक्रिया के तहत दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर कूनो नेशनल पार्क सहित पूरे श्योपुर जिले में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।
चीता परियोजना के तहत कूनो नेशनल पार्क देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वन्यजीव संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की यह प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के कूनो पहुंचने पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीसीएफ श्री उत्तम कुमार, डीएफओ श्री आर. थिरूकुराल सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे एवं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कूनो क्षेत्र में वन विभाग एवं प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

61
4410 views

Comment