कैलाश राजपूत विधायक
कन्नौज जनपद के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आ रही है। तिर्वा विधानसभा से लोकप्रिय विधायक मा. श्री कैलाश राजपूत जी को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इस समाचार के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कैलाश राजपूत जी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनके मंत्री बनने से कन्नौज जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।