logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ONGC ने मेधावी छात्रों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप 2025-26 की घोषणा!

नई दिल्ली: Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए "ONGC मेरिट स्कॉलरशिप 2025-26" की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 48,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
योजना के तहत इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमबीए, जियोलॉजी और जियोफिजिक्स जैसे प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए उम्मीदवार के पिछले परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.0 CGPA होना आवश्यक है।
आय सीमा के अनुसार, सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख तक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 4.5 लाख तक निर्धारित की गई है। साथ ही, कुल छात्रवृत्ति में 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया मेरिट, आय प्रमाण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाएगी। यह स्कॉलरशिप हर वर्ष प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकृत की जा सकती है।
इच्छुक एवं पात्र छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
(ओरिजनल सर्क्युलेशन का अभ्यास करें,हमारा प्रयास फक्त एड्युकेशनल परपज है।)
From
Divyeesh Shah
Founder of RupiyaNiSafar
(YouTube Channel)

9
1613 views

Comment