logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निश्चय कार्यक्रम का आयोजन: केंद्रीय जेल रायपुर में 67 बंदियों को वितरण किए गए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

रायपुर: ज़ेन जी युवा बंदियों को अपराध के दलदल में वापिस जाने से रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में निश्चय कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम में युवा बंदियों को कॉउंसलिंग, अपराध बोध का ज्ञान, स्व-रोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण एवं रिहाई उपरांत स्वरोजगार हेतु बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाता है। निश्चय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का मार्गदर्शन एवं राहुल भगत (सचिव, मुख्यमंत्री) का सहयोग प्राप्त है।

वितरित किये गए कौशल विकास प्रमाण पत्र
इस कड़ी में आज 10 मई को केंद्रीय जेल, रायपुर तथा महिला जेल रायपुर में 67 बंदियों ( 38 महिला बंदिनी एवं 29 पुरुष बंदी) को कौशल विकास प्रमाण पत्र समारोहपूर्वक वितरित किये गए।

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
इस अवसर पर केंद्रीय जेल, रायपुर के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा।

इस अवसर पर कौन-कौन रहे मौजूद
इस दौरान हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), सुश्री गरिमा पांडेय (महिला जेल प्रभारी) एवं समस्त जेल स्टाफ तथा संबंधित बंदी उपस्थित रहे।

केंद्रीय जेल में लोन मेला आयोजित
रिहाई प्राप्त बंदियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदाय करने के उद्देश्य से दिनांक 13 मई को इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा केंद्रीय जेल, रायपुर परिसर में लोन मेला आयोजित किया गया है।

7
517 views

Comment