logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वर्ल्ड के टॉप-11 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में शामिल हुए पीयू के प्रो. केवल कृष्ण

दुनिया के टॉप-11 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में शामिल हुए पीयू के प्रो. केवल कृष्णचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. केवल कृष्ण ने यूनिवर्सिटी और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फोरेंसिक साइंस रिसर्च के क्षेत्र में उन्हें दुनिया भर के वैज्ञानिकों में 11वां स्थान हासिल हुआ है। वह इस सूची में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले फोरेंसिक वैज्ञानिक बने हैं। यह रैंकिंग वर्ष 2025 की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई है। लीगल एंड फोरेंसिक मेडिसिन श्रेणी में प्रो. कृष्ण को दुनिया के 15,009 फोरेंसिक वैज्ञानिकों में यह स्थान मिला है। रैंकिंग शोध पत्रों की संख्या, रिसर्च सिटेशन और स्कोपस एच-इंडेक्स जैसे विभिन्न मानकों पर आधारित है। प्रो. केवल कृष्ण फोरेंसिक साइंस के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनका शोध मानव शरीर की बनावट और उसके फोरेंसिक उपयोगों पर केंद्रित रहा है। उन्होंने फिंगरप्रिंट विश्लेषण, मानव चेहरे की पुनर्निर्माण तकनीक, फुटप्रिंट, ईयरप्रिंट, हस्ताक्षर सत्यापन और फोरेंसिक साइंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब तक उनके 422 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उनके कार्यों को डेढ़ लाख से अधिक बार उद्धृत किया जा चुका है। उनके शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स 'नेचर' और 'द लेंसेट' में भी प्रकाशित हो चुके हैं।

4
733 views

Comment