logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

सुजानगंज में टेंट हाउस संचालक की गई जान, नेवढ़िया में बस खलासी...
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के शिवरिहा गांव निवासी संजय पाल (40) टेंट हाउस का संचालन करते थे। बृहस्पतिवार रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टेंट का सामान लेकर लौट रहे थे। ट्रॉली पर उनके साथ शिव बाबू पाल और इमरान भी बैठे थे। गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में संजय पाल और शिव बाबू ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जबकि इमरान दूर जा गिरा।
इमरान के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक संजय पाल की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल शिव बाबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक संजय पाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में 13 वर्षीय बेटा उज्ज्वल और 10 वर्षीय बेटी परी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता प्रभुनाथ और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने की वजह से हुआ है।

0
0 views

Comment