logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सहस्राब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में विशेष पूजा आज

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के वर्ष 1026 के आक्रमण के बावजूद भारत की सनातन संस्कृति, श्रद्धा और धरोहर ने 1000 वर्षों की अमिट यात्रा पूरी की है। इसी गौरवशाली स्मृति के उपलक्ष्य में देशभर में सहस्राब्दी (10262026) समारोह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक जीवटता और गहरी आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है।
राष्ट्रीय स्तर पर आज नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसी क्रम में सारंगढ़ में खाड़ाबंध तालाब किनारे स्थित खड़गेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री की पूजा का लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा स्थानीय स्तर पर भी विशेष पूजा का आयोजन होगा।
संस्कृति विभाग ने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक पर्व में सम्मिलित होकर भारतीय संस्कृति के इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने का आह्वान किया है।
यह सहस्राब्दी पर्व न सिर्फ इतिहास का स्मरण है, बल्कि यह संदेश भी कि भारत की आस्था जितनी प्राचीन है, उतनी ही अटूट और अडिग भी।

1
25 views

Comment