छात्र की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को छात्र हिमांशु पासी (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हिमांशु अपने साथियों के साथ टोंडी का पूरा नहर पुलिया के पास पहुंचा था, जहां दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता: प्रदीप कुमार दुबे